हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भी कई जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शनिवार को भी कई जिलों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान है। रविवार से मौसम साफ रहने की संभावना है।

Saturday, April 12, 2025 - 09:00
0
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भी कई जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

शिमला/धर्मशाला (आरएनआई) मौसम विभाग के अलर्ट के बीच शुक्रवार को हिमाचल के पर्वतीय इलाकों में हिमपात और शिमला, धर्मशाला, मंडी एवं चंबा में जोरदार बारिश-ओलावृष्टि हुई। सुबह करीब 10 बजे राजधानी शिमला समेत कई जगह बादल छाने से अंधेरा हो गया। इसी बीच, कई इलाकों में जोरदार बारिश और ओले गिरे। मौसम खराब होने से कांगड़ा की तीन और शिमला की दो उड़ानें रद्द हो गईं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शनिवार को भी कई जिलों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान है। रविवार से मौसम साफ रहने की संभावना है।

शुक्रवार को प्रदेश में बदले मौसम के चलते लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। पहाड़ी इलाकों में हल्की ठंड हो गई है। सुबह शिमला के अलावा धर्मशाला, मंडी और चंबा के कई क्षेत्रों में भी बादल बरसे। बारिश से शिमला शहर में कई दुकानों में पानी घुस गया। कांगड़ा के लोअर मैंझा में अंधड़ के कारण कारण चीड़ का पेड़ कार पर गिर गया। इससे कार चालक को हल्की चोटें आई हैं। बैजनाथ के उतराला से ऊपर पनाली धार में बिजली गिरने से 153 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत हो गई। धर्मशाला में धौलाधार की पहाड़ियों पर हिमपात हुआ है। लाहौल में ऊंची चोटियों पर सुबह बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रा के साथ सेवन सिस्टर पीक, बारालाचा सहित ऊंची चोटियां बर्फबारी से सफेद हो गईं।

बर्फबारी के बीच सिस्सू से 1,200 पर्यटक वाहनों को प्रशासन ने वापस मनाली भेजा। मंडी जिले में मंडी-पठानकोट हाईवे पर कई जगह जलभराव हुआ। जोगिंद्रनगर में अंधड़ से मेला स्थल में सजीं दुकानों की छतें उड़ गईं। बारिश का पानी दुकानों में घुस गया। चौंतड़ा में एक पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आईं कुछ कारों को नुकसान हुआ है। हमीरपुर जिले में हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिली है। चंबा के पांगी में होने वाले राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेने निकले चंबा के डीसी, एसपी और एएसपी समेत सीएम सिक्योरिटी स्टाफ तांदी के दरेड़ नाले में कुछ समय फंस रहा। बारिश से नाले का जलस्तर बढ़ गया था। इससे कुल्लू-किलाड़ सड़क पर वाहनों की भी आवाजाही बंद हो गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 12 अप्रैल को लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नौर और कांगड़ा में कुछ स्थानों, जबकि सोलन और सिरमौर में एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार जताए हैं। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। 13 अप्रैल से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। खराब मौसम के चलते गगल हवाई अड्डा पर तीन हवाई सेवाएं इंडिगो एयरलाइंस की दो और स्पाइस जेट की एक विमान सेवा रद्द हो गई। शिमला से दो उड़ानें रद्द हुई हैं। इनमें शिमला से धर्मशाला गई उड़ान वापस शिमला नहीं पहुंची, जिससे शिमला से दिल्ली के लिए भी उड़ान नहीं हुई।

कहां कितनी हुई बारिश (मिलीमीटर में)
 
गोहर    19.0
पंडोह    14.0 
पांवटा     13.6 
करसोग    13.1
मंडी    8.0 
सांगला    7.4 
कांगड़ा    7.2 
गुलेर    5.6
जोत    5.0
शिमला     3.4

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User