हिंदू महासभा ने सदर तहसील में दिया धरना, डीएम व एसडीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा

Tuesday, June 17, 2025 - 19:09
Updated: 1 year ago
0
हिंदू महासभा ने सदर तहसील में दिया धरना, डीएम व एसडीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा

फतेहपुर (आरएनआई) सदर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार समेत अन्य मांगों को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने धरना दिया। तत्पश्चात डीएम व एसडीएम को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर सभी मांगों को पूरा किए जाने की आवाज उठाई। 

मंगलवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं काशी प्रांत प्रभारी मनोज त्रिवेदी की अगुवई में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता सदर तहसील पहुंचे। जहां व्याप्त भ्रष्टाचार समेत अन्य समस्याओं को लेकर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने जमकर भड़ास निकाली। तत्पश्चात डीएम व एसडीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि तहसील से संबंधित सभी क्षेत्रों के लेखपालों, कानूनगो के मोबाइल नंबर की सूची चस्पा की जाए, सभी लेखपालों को अपने सर्किल व कमरों में बैठने के लिए निर्देशित किया जाए जिससे जनमानस को परेशानी व असुविधा न हो। लेखपाल, कानूनगो राजस्व कर्मियों की अपनी पहचान हेतु नेम प्लेट व ड्रेस को सुनिश्चित किया जाए। जनता के किसी भी कार्य में लेखपालकी रिपोर्ट लगाने हेतु तीन दिन का समय सुनिश्चित किया जाए। वरासत व राजस्व संबंधित मुकदमों का निस्तारण की अवधि व लंबित मुकदमों की सुनवाई का समय सीमा शीघ्र सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर स्वामी राम आसरे आर्य, राम गोपाल शुक्ला, ब्रह्मेश चन्द्र तिवारी, डा0 प्रमोद कुमार पाण्डेय, गजेन्द्र मौर्य, श्रवण कुमार राजपूत, नरेश कुमार, करन सिंह पटेल, शशिकांत मिश्र, राजेन्द्र, राजेश कुमार, कृपाशंकर, हर्ष तिवारी, शिवा तिवारी, मोबीना वारसी, संगीता गुप्ता, शैल शुक्ला, नीलम यादव भी मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User