पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Jun 17, 2025 - 19:10
Jun 17, 2025 - 19:40
 0  1.4k
पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) बटवारा व नक्शा नजरी बनाने के लिए लेखपाल ने पांच हजार रिश्वत की मांग किया था। जिसके चलते पीड़ित ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। जिसके तहत एंटी करप्शन टीम ने तहसील के अंदर से आरोपी लेखपाल को पांच हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज किया गया।     

नगर के तहसील परिसर से मंगलवार की दोपहर करीब बारह बजे एंटी करप्शन टीम प्रयागराज ने लेखपाल सीताराम पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार निवासी अहमदगंज थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर राजस्व लेखपाल क्षेत्र करनपुर पधारा तहसील बिंदकी को पांच हजार रूपए की रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ कल्याणपुर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया। बताया जाता है कि बटवारा तथा नक्शा नजरी बनाने के लिए चक्रदत्त तिवारी पुत्र स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी निवासी ग्राम घोरहा कोतवाली बिंदकी से आरोपी लेखपाल सीताराम ने रिश्वत की मांग की थी। इस मामले में चक्रदत्त तिवारी ने एंटी करप्शन टीम प्रयागराज से शिकायत किया था। मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने बिंदकी तहसील के अंदर से आरोपी लेखपाल सीताराम को रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मौके पर एंटी करप्शन टीम की निरीक्षक अंजली यादव के अलावा एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक अलाउद्दीन अंसारी, निरीक्षक राकेश बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, मुख्य आरक्षी शशिकांत शर्मा, मुख्य आरक्षी सुभाष चंद्र द्विवेदी, आरक्षी दीपक शुक्ला, सुनील यादव, दिनेश प्रसाद, वेद प्रकाश मिश्रा मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0