हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा: बस का इंतजार कर रहीं महिलाओं को कार ने रौंदा, तीन की मौत, दो घायल
हापुड़ में एक भीषण सड़क हादसे ने सबको झकझोर दिया। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के हाईवे-334 पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और वहां बस का इंतजार कर रही महिलाओं को कुचल दिया। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना गांव मुर्शदपुर के पास यादव ढाबे के सामने हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिलाएं डिवाइडर पर खड़ी होकर बस का इंतजार कर रही थीं, तभी अचानक कार बेकाबू होकर उन पर चढ़ गई। हादसे में बृजनाथपुर निवासी 52 वर्षीय सितारा और 60 वर्षीय सरोज शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शारदा पत्नी लेखराम ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे में रूबी पत्नी पवन और उनका छह साल का बेटा लविश भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)