हाथरस गेट पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, दो अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस बरामद

Tuesday, April 15, 2025 - 18:31
Updated: 2 years ago
0
हाथरस गेट पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, दो अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस बरामद

हाथरस (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक  चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तों को बरेली मथुरा हाइवे अन्डर पास कट दयानतपुर से गिरफ्तार किया गया है । जिनके नाम  राशिद पुत्र अनवार निवासी गली नं0 4 एस के लॉज के पास भुजपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद अलीगढ, गुल्लू उर्फ़ औरंगजेब पुत्र अशरफ निवासी ग्राम पिपलाना थाना धौलाना जनपद हापुड़ है। जिसके कब्जे से दो  तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है । अभियुक्तो की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राठी मय टीम थाना हाथरस गेट जनपद हाथऱस है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User