हाईकोर्ट की रोक के खिलाफ तेलंगाना में बंद, सभी दलों का समर्थन

Oct 18, 2025 - 11:37
 0  81
हाईकोर्ट की रोक के खिलाफ तेलंगाना में बंद, सभी दलों का समर्थन

हैदराबाद (आरएनआई) – तेलंगाना में पिछड़ा वर्ग संयुक्त कार्रवाई समिति (बीसी जेएसी) द्वारा शुक्रवार को बुलाए गए राज्यव्यापी बंद की शुरुआत हो गई है। यह बंद तेलंगाना हाईकोर्ट के उस आदेश के विरोध में है, जिसमें स्थानीय निकाय चुनावों में पिछड़ा वर्गों को दिए गए 42% आरक्षण पर अंतरिम रोक लगाई गई है।

बीसी जेएसी के अध्यक्ष और भाजपा के राज्यसभा सांसद आर. कृष्णैया ने बंद के आह्वान के साथ सभी राजनीतिक दलों और नागरिक संगठनों से सहयोग की अपील की थी। आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी क्षेत्रों में बंद का समर्थन करने की अपील की गई है।

9 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के उस आदेश पर रोक लगाई थी, जिसके तहत स्थानीय निकाय चुनावों में बीसी वर्ग को 42 फीसदी आरक्षण देने का प्रावधान किया गया था।

राजनीतिक समर्थन और प्रदर्शन

कांग्रेस, भाजपा और बीआरएस सहित सभी प्रमुख दलों ने बंद का समर्थन किया है। विभिन्न संगठनों के नेता तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) के बस डिपो के बाहर धरना दे रहे हैं और बसों को निकलने से रोक रहे हैं। भाजपा सांसद एतला राजेंदर ने जुबली बस स्टेशन पर प्रदर्शन में भाग लिया।

बीआरएस नेता और तेलंगाना जागृति की संस्थापक के. कविता ने कहा कि सरकार अदालत को आरक्षण के पक्ष में राजी कराने में विफल रही है। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर पिछड़ा वर्ग को भ्रमित करने का आरोप लगाया।

सरकार और प्रशासन की अपील

राज्य के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने बंद का समर्थन करते हुए लोगों से शांतिपूर्वक भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह बंद भाजपा के रवैये के विरोध में आयोजित किया जा रहा है।

तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक बी. शिवधर रेड्डी ने संगठनों से बंद शांतिपूर्ण रखने की अपील की और चेतावनी दी कि अशांति या अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

टीएसआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार, सुबह के समय कुछ बस डिपो में सेवाएं प्रभावित रहीं, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य होने लगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.