हाइवे की सर्विस लेन पर बालू माफियाओं का कब्जा, आवागमन में राहगीरों को हो रही परेशानी

Jun 28, 2025 - 18:58
Jun 28, 2025 - 19:05
 0  378
हाइवे की सर्विस लेन पर बालू माफियाओं का कब्जा, आवागमन में राहगीरों को हो रही परेशानी

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी सर्विसलेन इन दिनों बालू माफियाओं के कब्जे में है। सर्विस लेन पर जगह-जगह मोरम व बालू के ढेर लगने से आमजन को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह सर्विसलेन मुख्य सड़क से अलग स्थानीय लोगों और छोटे वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए बनाई गई थी, लेकिन अब इसका उपयोग अवैध रूप से बालू रखने के लिए किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि माफिया तत्व दिन-रात ट्रकों से बालू व मोरम लाकर सर्विसलेन पर डंप कर रहे हैं। कई बार मना करने पर धमकाने की घटनाएं भी सामने आई हैं। वहीं, प्रशासन और जिम्मेदार विभागों की चुप्पी से माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। बीते सप्ताह में मोरम के ढेर से टकराकर तीन बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। खासकर रात के समय ये ढेर खतरे का कारण बन जाते हैं, क्योंकि सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं है। राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना जान जोखिम में डालकर चलना पड़ता है। स्थानीय नागरिकों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों की मांग है कि तुरंत इन अवैध ढेरों को हटाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो यह स्थिति गंभीर दुर्घटनाओं को जन्म दे सकती है। जिम्मेदारों की चुप्पी और माफियाओं की मनमानी मिलकर आम जनता के लिए संकट का कारण बन रही है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0