थाना समाधान दिवस में 21 शिकायतों का निस्तारण, एएसपी ने खागा कोतवाली में सुनीं पीड़ितों की समस्याएं

Jun 28, 2025 - 18:57
Jun 28, 2025 - 19:05
 0  189
थाना समाधान दिवस में 21 शिकायतों का निस्तारण, एएसपी ने खागा कोतवाली में सुनीं पीड़ितों की समस्याएं

फतेहपुर (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में माह के चतुर्थ शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल सिंह ने खागा कोतवाली व समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थानों पर प्राप्त जन शिकायतों की सुनवाई कर निस्तारण किया। थाना समाधान दिवस में कुल 168 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 132 राजस्व से सम्बन्धित, 36 पुलिस से सम्बन्धित प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से राजस्व टीम के साथ 12 प्रार्थना पत्र व पुलिस से संबंधित 09 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया। शेष प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जा रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0