हवा में उड़ते ग्लास में भरा पानी, बच्चों ने बजाई ताली, बीओएस में जादूगर गोगा ने जादू दिखा बच्चों को हंसाया

Saturday, November 15, 2025 - 21:14
Updated: 11 months ago
0
हवा में उड़ते ग्लास में भरा पानी, बच्चों ने बजाई ताली, बीओएस में जादूगर गोगा ने जादू दिखा बच्चों को हंसाया

फतेहपुर (आरएनआई) ब्रिलियंट ओरियंटल स्कूल में शनिवार को प्रसिद्ध जादूगर गोगा की टीम ने अपने जादू से बच्चों को खूब हंसाया। चेन को गायब कर टीचर्स के बैग से निकाला। इसके अलावा छोटे से बड़े ग्लास में दूध भर कर दिखाया। खाली हाथ से नोट निकाल कर दिखाने पर बच्चे अचंभित हो गए। जादू प्रोग्राम का आगाज नगर पालिका के चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने किया। जादूगर गोगा ने जादू से माला निकाल कर पहनाया। चेयरमैन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जादू भी एक तरह की शिक्षा है। इस कला की भी सभी बच्चों को जानकारी होनी चाहिए।
 
चेयरमैन श्री मौर्य ने कहा कि ब्रिलियंट ओरियंटल स्कूल शहर ही नहीं बल्कि पूरे जिले में अपना महत्वपूर्ण स्थान बना चुका है। पिछले 22 सालों में स्कूल ने बहुत तरक्की की है। स्कूल से पढ़े बच्चे इस समय देश और विदेश में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस स्कूल में बच्चों को अच्छी पढ़ाई के साथ तरबियत भी दी जाती है। मुस्लिम बच्चों के लिए दीनी तालीम की भी व्यवस्था है। यह स्कूल राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सीएमएस में कई साल प्रिंसिपल रह चुकीं कृष्णा उप्पल ने भी शनिवार को ब्रिलियंट ओरियंटल स्कूल में बतौर प्राक्टर ज्वाइन किया। इस दौरान स्कूल मैनेजमेंट ने उनका स्वागत किया। श्रीमती उप्पल ने कहा कि जिस तरह सीएमएस ग्रुप का नाम है उसी तरह पूरे प्रदेश में ब्रिलियंट ग्रुप का भी नाम होगा। उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों को डिजिटल बोर्ड के अलावा योग्य टीचिंग स्टाफ द्वारा शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है। जादूगर गोगा ने भी एक से बढ़कर एक जादू दिखाए। उनकी हाथ की सफाई देखकर बच्चे दंग रह गए। हवा में ग्लास उछालकर उसमें पानी भरते हुए भी दिखाया। एक बच्चे को बुलाकर तो उन्होंने हेप्टोनाइज कर दिया। इससे वह जादूकर ने जो किया वह करने लगा। एक फोटो दिखाकर उसके चश्मे का कलर बदलने का जादू दिखाया। अलग-अलग छल्लों को एक-कर कर जोड़कर भी दिखाया। आंखों में पट्टी बांधकर बाइक चलाकर भी दिखाई। बच्चों ने जादू देखकर कहा कि बहुत अच्छा लगा। जादूगर टीम के मैनेजर साहिल मिश्रा ने भी स्कूल के बच्चों की तारीफ की। इस मौके पर चेयरमैन सैयद वासिफ हुसैन, प्रिंसिपल वकील अहमद, जामिया हसन संदरी मांटेंसरी स्कूल, कोट के मैनेजर सरवर खान, आसिफ हुसैन, फहमी मजहर, ताहिर हुसैन, ताहिर हसन, अरशद नूर अंसारी, अफजल, फजल अहमद, सलाहउद्दीन, सूफिया, अर्शिया, तहतीब, इमरान खान आदि मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User