शहीद माल्टा इंटर कालेज में लगा बाल मेला, चेयरमैन ने फीता काटकर किया शुभारंभ

Saturday, November 15, 2025 - 21:13
Updated: 11 months ago
0
शहीद माल्टा इंटर कालेज में लगा बाल मेला, चेयरमैन ने फीता काटकर किया शुभारंभ

जहानाबाद, फतेहपुर (आरएनआई) कस्बे के शहीद माल्टा इण्टर कालेज में शनिवार को भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन सैय्यद आबिद हसन ने फीता काट कर किया। मेले में नन्हे मुन्ने बच्चों सहित छात्र एवं छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए। जिसका आनंद अभिभावकों ने लिया।

बाल मेले में छात्रों ने पानी पूरी, गाजर का हलुआ, ढोकला, फ्रूट चाट, आलू की टिकिया, दही बड़ा सहित विभिन्न प्रकार के फलों को लगाकर ख़ूब बिक्री की। जिसका आनंद अभिभावकों ने भी लिया। विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से प्रति स्टाल दो हजार रूपए की आर्थिक मदद कर हौसला अफजाई की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री हसन ने बाल मेले की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्होने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनीसुर्रहमान, रमेश चंद्र, अरशद इकबाल, राजेश भारती सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अध्यापक मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User