हरदा लाठीचार्ज कांड: पीड़ितों से मिलने रवाना हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और विधायक जयवर्धन सिंह
हरदा, मध्यप्रदेश (आरएनआई) हरदा में करणी सेना एवं राजपूत समाज के शांतिपूर्ण आंदोलन पर मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एवं पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री व राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह आज पीड़ितों से मिलने हरदा रवाना हुए।
इस घटना में कई प्रदर्शनकारियों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस की यह कार्रवाई न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है, बल्कि प्रदेश सरकार की असंवेदनशीलता और दमनकारी प्रवृत्ति को भी उजागर करती है।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि –"लोकतंत्र में जनता की आवाज़ दबाना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। शांतिपूर्ण आंदोलन पर लाठीचार्ज करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन है।"
श्री जयवर्धन सिंह ने कहा – "हम पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी व्यथा जानेंगे और उन्हें हर संभव न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे। सरकार से मांग है कि दोषी अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई हो।"
कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की माँग करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



