उपमहानिरीक्षक दया शंकर ने किया गेल व एनएफएल विजयपुर की सीआईएसएफ इकाईयों का निरीक्षण और सुरक्षा ऑडिट

Jul 19, 2025 - 21:31
Jul 19, 2025 - 21:46
 0  54
उपमहानिरीक्षक दया शंकर ने किया गेल व एनएफएल विजयपुर की सीआईएसएफ इकाईयों का निरीक्षण और सुरक्षा ऑडिट

गुना (आरएनआई) गेल विजयपुर व एनएफएल विजयपुर की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ इकाईयों का निरीक्षण एवं सुरक्षा ऑडिट दया शंकर उपमहानिरीक्षक मध्य क्षेत्र मुख्यालय भिलाई द्वारा किया गया। सर्वप्रथम इकाई प्रभारी आशीष रावत, उप कमाण्डेट गेल विजयपुर द्वारा दया शकर महानिरीक्षक को पुष्प देकर स्वागत किया गया। दोनों संयत्रो में सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया गया और दोनों सयत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए महोदय द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये ।

उक्त जानकारी देते हुए सीआईएसएफ के विजिलेंस प्रभारी सहायक उप निरीक्षक जोगा सिंह ने बताया कि उपमहानिरीक्षक  का निरीक्षण साल में एक बार किया जाता है इसके उपरात महानिरीक्षक द्वारा दोनो इकाईयों में वृक्षारोपण किया और जवानों की मैस बैरक कैन्टीन और क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण किया । तदोपरात निरीक्षण के दौरान गेल विजयपुर संयत्र के कार्यकारी निदेशक राकेश कुमार सिंह एव एनएफएल विजयपुर के मुख्य महाप्रबंधक विनय कुमार गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान संयंत्र की सुरक्षा को और अधिक पुख्ता बनाने के लिए बातचीत की गई ।

सैनिक सम्मेलन के माध्यम से गेल विजयपुर एवं एनएफएल के जवानों की समस्याओं को भी ध्यान से सुना। दो दिन चले निरीक्षण एव सुरक्षा ऑडिट के दौरान श्री आशीष रावत उप कमाण्डेट गेल विजयपुर श्री स्वपनेल उवाले उप कमाण्डेट एनएफएल विजयपुर मोहिनी बिसावा सहायक कमाण्डेन्ट के मार्ग दर्शन में निरीक्षक एम एस मीना लाइजन ऑफिसर उप निरीक्षक/कार्य प्रदीप कुमार मान सूचना प्रभारी सहायक उप निरीक्षक जोगा सिह सहायक उप निरीक्षक / लिपिक नीरव कुमार यादव एवं सीआईएसएफ के अन्य बल सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0