हर घर हर घाट तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन

हर घर हर घाट तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन

Monday, August 14, 2023 - 16:11
Updated: 3 years ago
0
हर घर हर घाट तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन

जिला गंगा समिति शाहजहांपुर। (आरएनआई) द्वारा प्रभागीय वनाधिकारी प्रखर गुप्ता के निर्देशन में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत गोमती तट (सुनासर नाथ मंदिर) पर हर घर हर घाट तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुंवर मुनीश सिंह परिहार (एड०) सदस्य/मजिस्ट्रेट, बाल कल्याण समिति ने भाषा बोली और प्रांत अनेक, हर घाट पर तिरंगा एक नारे से किया और स्थानीय नागरिकों, शिव भक्तों आदि को आजादी का महत्व बताते हुए राष्ट्र प्रेम और अपनी विरासत को संजोने हेतु स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने हेतु निवेदन किया। अरविंद मिश्रा, सदस्य/मजिस्ट्रेट, बाल कल्याण समिति ने घाटों को स्वच्छ रखने और उसमे पूजन सामग्री आदि न प्रवाहित करते हुए नियत स्थान पर निस्तारण करने को कहा और देवी तुल्य नदियों के प्रति अपने आस्था भाव को बनाए रखते हुए उसके संरक्षण हेतु वचनबद्ध किया। नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने सभी को नदी संरक्षण की शपथ ग्रहण कराई। जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) विनय कुमार सक्सेना ने सभी को ध्वज वितरित करते हुए घर व घाट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने हेतु अभिप्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन नमामि गंगे स्पीयर हेड टीम सदस्य आशीष मिश्रा ने किया। सहयोग नेहरू युवा मंडल माहमदपुर आजमाबाद, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पंकज, निर्दोष शर्मा, अनुज मिश्रा, अंटू, आलोक मिश्रा आदि का रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User