हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुटा हाथरस प्रशासन, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
हाथरस, 15 अगस्त 2026 तक ‘‘हर घर तिरंगा अभियान’’ को सफल बनाये जाने तथा प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने एवं स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संबंधित अधिकारियों को शासनादेश के अनुरूप कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन कराए जाने तथा फोटोग्राफ्स वेबसाइट www.harghartiranga.com /culturalevents.in पर अपलोड किए जाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संचालित ‘‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’’ का आयोजन 15 अगस्त, 2026 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना, स्वतंत्रता संग्राम के महान बलिदानियों के प्रति सम्मान व्यक्त करना, राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास से जन-जन को परिचित कराना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति नागरिकों में कर्तव्यबोध एवं सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना है। जिलाधिकारी ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों एवं गतिविधियों हेतु नोडल अधिकारियों को प्रस्तावित तिथिवार कार्यक्रमों का आयोजन कराने के निर्देश दिए, साथ ही अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों के फोटोग्राफ्स अधिकारिक वेबसाइट/सोशल मीडिया www.harghartiranga.com /culturalevents.in पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने अधिकारियों से सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक एवं निजी प्रतिष्ठानों वाणिज्यिक एवं औद्योगिक इकाइयों सहित विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रध्वज तिरंगा सम्मानपूर्वक फहराने का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय भारतीय ध्वज संहिता का पालन करना आवश्यक है। तिरंगा फहराते समय केसरिया रंग की पट्टी सदैव ऊपर की ओर रहे। सरकारी कार्यालयों में सूर्योदय के पश्चात ध्वजारोहण तथा सूर्यास्त के समय सम्मानपूर्वक ध्वज अवतरण किया जाए। निजी आवासों, स्थानीय बाजारों, पर 13 से 15 अगस्त, 2026 तक फहराए गए ध्वज को निर्धारित अवधि पूर्ण होने के बाद आदरपूर्वक उतारकर सुरक्षित रखा जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी फटा, कटा, गंदा अथवा आधा झुका हुआ तिरंगा न लगाया जाए। ध्वज उतारने के बाद उसे फेंका न जाए, बल्कि सम्मानपूर्वक मोड़कर सुरक्षित रखा जाए। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें तथा अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।
जिलाधिकारी ने संबंधित समस्त विभागाध्यक्षों को लोगों को जागरूक करने के उददेश्य से रैली, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराने और व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने ए0आर0टी0ओ/ए0आर0एम0 रोडवेज को समन्वय स्थापित करते हुए सभी सरकारी वाहनों एवं सामाजिक संस्थाओं व समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से वाहनों में स्टीकर चस्पा करने के साथ-साथ जागरूता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को समस्त ग्राम पंचायतों के सरकारी भवनों पर ध्वजा रोहण की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होनंे समस्त विभागाध्यक्षों को अपने-अपने कार्यालयों/भवनों में तिरंगा लाईट के माध्यम से सजावट करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायतों को शहर के प्रमुख चैराहों, सरकारी भवनों व विद्युत पोलों पर तिरंगा लाईट लगाने के साथ साथ जागरूकता कार्यक्रम व रैली/प्रभात फेरी आदि निकालने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्र्तगत शहर के मुख्य चैराहों की साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक हो तथा लाईटों से सजाया जाये। उन्होंने सी0एम0ओ0 को जिला अस्पताल, सी0एस0सी0, पी0एस0सी0, हैल्थ एण्ड वेलनेस सेंटरों पर ध्वजारोहण स्वास्थ्य सेवाओं में प्रयोग किये जाने वाले सरकारी/गैर सरकारी वाहनों के साथ-साथ निजी अस्पतालों व औषद्यालयों पर ध्वजा रोहण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को समस्त विद्यालयों में शासन की मंशा के अनुरूप कार्यवाही कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होने समस्त विभागों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट को नियमित रूप से उपलब्ध कराने तथा प्रतिदिन विभागों द्वारा आयोजित किये जाने वाले जागरूकता संबंधित कार्यक्रमों के फोटोग्राफ्स पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी पी0एन0 दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान तीन चरणों में सम्पन्न किया जायेगा। कार्यक्रमों को सम्पन्न कराये जाने हेतु नोडल अधिकारी नामित कर दिए गये हैं। कार्यक्रम का प्रथम चरण 06 अगस्त 2026 से 08 अगस्त 2026 तक चलेगा। जिसमें समस्त शैक्षिणिक संस्थाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन, शहीद स्थलों की साफ-सफाई एवं रंगाई पुताई। विद्यालयों की दीवारों एवं बोर्डों को तिरंगा प्रेरित कलाकृतियों से सजाना/स्वतंत्रता सैनानियों के चित्र एवं वंदे मातरम् के अंश अंकित करना/रंगोली प्रतियोगिता द्वितीय चरण 09 अगस्त 2026 से 12 अगस्त 2026 तक चलेगा। जिसमें तिरंगे के साथ सेल्फी लेते हुए फोटो एवं वंदे मातरम् गायन के विडियो, हर घर तिरंगा की वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड करने के लिए सेल्फी बूथों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाना। 10 अगस्त 2026 को वंदे मातरम् का सामूहिक गायन व तिरंगा बाइक रैली बीएलएस इंटर नेशनल स्कूल से शहीद स्थल तक। दिनांक 11 अगस्त 2026 को समस्त शैक्षणिक संस्थान/क्रीड़ा संस्थानों में तिरंगा रैलियां एवं यात्राऐं विद्यार्थी, युवा, सरकारी अधिकारी व कर्मचारी, सशस्त्र बलों के सदस्य, महिला एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों द्वारा। दिनांक 12 अगस्त को सेंट फ्रांसिस इंटर काॅलेज में वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन, तिरंगा म्यूजिकल कॉसर्ट/तिरंगा महोत्सव/तिरंगा मेला काआयोजन/तिरंगा सेल्फी बूथ/तिरंगा मेला में तिरंगा प्रदर्शनी/तिरंगा संगीत कार्यक्रम का आयोजन/स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पाद एवं श्रृंगार सामग्री के स्टॉल/सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम से निर्मित उत्पादों स्थानीय उत्पादों (ओ.डी.ओ.पी.). तिरंगा रंग की थीम वाली वस्तुओं परिधान/वस्त्र, पगडी व बैज आदि के स्टॉल/स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति/खाद्य सामग्री विभाग योजनाओं की स्टॉल/स्टैण्डी होर्डिंग्स/रंगोली प्रतियोगिता आछि। तृतीय चरण 13 अगस्त 2026 से 15 अगस्त 2026 तक चलेगा। जिसमें स्थानीय बाजारों/समस्त सरकारी भवनों/कार्यालयों में सौंदर्यपरक तिरंगा प्रकाश और सजावट किया जाना, सेल्फी पॉइन्ट की स्थापना, विकास खण्ड कार्यालयों में तिरंगा लाइटिंग, सेल्फी पॉइन्ट की स्थापना, समस्त ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन पर तिरंगा लाइटिंग, सेल्फी पॉइन्ट की स्थापना, पंचायत भवन एवं अमृत सरोवरों पर झण्डारोहण, वृक्षारोपण एवं स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के परिवारजनों को सम्मानित किया जाना, समस्त सरकारी भवनों पर तिरंगा लाइटिंग, सेल्फी पॉइन्ट की स्थापना एवं झण्डारोहण। दिनांक 14 अगस्त 2026 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कलेक्ट्रेट परिसर एवं 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का आयोजन समस्त सरकारी अर्ध सरकारी कार्यालय एवं शैक्षणिक संस्थानों में किया जायेगा। बैठक के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), अपर जिलाधिकारी न्यायिक, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट तथा अन्य संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)