हनुमान कॉलोनी में पागल कुतिया का आतंक: वृद्ध और गाय पर हमला, अब तक नहीं हुई पकड़ने की कार्रवाई
गुना (आरएनआई) जिस पागल कुतिया ने आज शाम को सवा पांच बजे एक वृद्ध को बुरी तरह काटा था वह अभी भी हनुमान कॉलोनी में आतंक मचा रही है। ये वीडियो अभी का है। अभी हनुमान कॉलोनी में शिव मंदिर के आसपास ये घूम रही है। सियार जैसी दिख रही इस कुतिया ने इस दौरान एक गाय को काटा और मोटरसाइकिल सवाल लोगों पर झपटने की कोशिश की। कुत्ते भी इसके पास जाने से डर रहे हैं। इस कुतिया द्वारा वृद्ध को काटे जाने का वीडियो डिप्टी कलेक्टर और प्रभारी नगरपालिका सीएमओ मंजूषा खत्री को भी 08:00 बजे वॉट्सएप किया गया था। लेकिन अभी तक इस खतरनाक जानवर को पकड़ने की कार्यवाही सामने नहीं कोई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

