अब तक नहीं बरसी मेहरबान बरसात, उमस और गर्मी से बेहाल फतेहपुरवासी
फतेहपुर (आरएनआई) चालू माह के तीन दिन बीतने के बाद भी बरखारानी मेहरबान नहीं हो रही हैं। किसानों समेत आमजनमानस को झमाझम बारिश का इंतजार है। जिससे जहां किसान धान की रोपाई कर सके और लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। बदली की धूप व उमस से लोग बेहाल हैं। गुरूवार को भी उमस भरी गर्मी से लोग बेचौन रहे। दिन में पारा 35 डिग्री से ऊपर पहुंचने व तेज धूप ने लोगों को बेहाल रखा है। दोपहर में तेज धूप होने के कारण शहर की सड़कों में सन्नाटा पसरा रहा।
दोआबा में छिटपुट बारिश होने के बाद भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। सुबह से ही आसमान में छाने वाली बदली लोगों को चकमा दे रही है। अषाढ़ का महीना खत्म होने में सिर्फ तीन दिन ही बचे हैं, लेकिन अभी तक यहां के लोगों व किसानों को झमाझम बारिश का इंतजार है। जबकि आसमान में छाने वाली बदली के बीच निकलने वाली धूप उमसभरी गर्मी बढ़ा रही है। वहीं तापमान में भी उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बुधवार की रात में पारा सामान्य से सवा डिग्री ऊपर जाकर 27.4 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि हवा की रफ्तार धीमी होने तथा बिजली गुल रहने से उमसभरी गर्मी में लोग परेशान रहे। सोमवार को तेज धूप के साथ दिन शुरू हुआ, धूप निकलने के साथ उमस बढ़ने लगी। दोपहर में पारा सवा दो डिग्री ऊपर जाकर 35.6 डिग्री पर पहुंच गया। उमस भरी गर्मी व बदली की धूप से परेशान बच्चे जहां छतरी लगाकर निकले। वहीं बिजली की अघोषित कटौती से पंखे कूलर शो पीस बने रहने से लोगों को घरों में भी राहत नहीं मिल सकी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



