हजारो पटवारियों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी

ग्रेड पे और प्रमोशन समेत ये है प्रमुख मांगें

Monday, August 28, 2023 - 11:05
Updated: 3 years ago
0

भोपाल: विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के हजारों पटवारियों ने अपनी मांगों को लेकर शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज सोमवार 28 अगस्त से मध्य प्रदेश में 19000 पटवारी तिरंगा यात्रा के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे है। इसके चलते नामांतरण और जाति प्रमाण पत्र जैसे कई काम अटकेंगे। पटवारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती जब तक वे हड़ताल पर रहेंगे।  पटवारियों ने शिवराज सरकार को 11 बजे तक मांगो पर विचार करने का अल्टीमेटम दिया है।

आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी-
इससे पहले 3 दिवसीय सामूहिक अवकाश और तिरंगा यात्रा के माध्यम से पटवारी अपनी मांगों को सरकार के सामने रख चुके हैं, बावजूद इसके मांगों पर विचार नहीं किया गया है, इसी के चलते पटवारी आज 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे है।पटवारियों का कहना है कि पिछले 25 सालों में वेतनमान में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वर्ष 1998 में निर्धारित किए गए वेतनमान के अनुसार ही वर्तमान वर्ष 2023 में वेतन दिया जा रहा है। विगत 25 वर्ष में प्रदेश के पटवारियों के वेतनमान में कोई वृद्धि नहीं की गई है, लेकिन राजस्व विभाग एवं उसकी पद स्थापना वाले भू-अभिलेख विभाग के सभी पदोन्नत पदों के वेतनमान में कई बार वृद्धि की गई। पटवारी वेतनमान पे ग्रेड 2800 के लिए वर्ष 2007 पटवारी महाअधिवेशन सनावद में घोषणा की गई थी, राजस्व मंत्री ने भी इसे बढ़ाने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हो पाया है।

कांग्रेस का पटवारियों को समर्थन, सरकार बनने के बाद ग्रेड पे बढ़ाने का ऐलान-
पटवारियों की हड़ताल के बीच प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कांग्रेस की सरकार बनने पर पटवारियों यों का ग्रेड पे 2800 से 3200 करने का ऐलान किया है। बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए वर्मा ने कहा कि 18 सालों से शिवराज चौहान जो प्रदेश के मुखिया है, मुख्यमंत्री है, हमारे पटवारी, कोटवार तथा चौकीदार भाइयों जो लाखों की संख्या में है, उन्हें झूठा आश्वासन देते रहे कि इनका मूल वेतन 2800 कर देंगे, लेकिन आज तक तनख्वाह नहीं बढ़ाई।  पटवारी भाइयों, कोटवार भाइयों, चौकीदार भाइयों आप चिंता मत करना पूरी कांग्रेस आपके साथ है, हमारी सरकार आपके आशीर्वाद से आ रही है आपको हम 2800 से लेकर 3200 तक मूल वेतन करने का में कांग्रेस की तरफ से वादा करता हूं आपके मूल वेतन के साथ और भी कई सुविधाएँ आपको हम देंगे।

ये हैं प्रमुख मांगें
समयमान की वेतन विसंगति को सुधारा जाए।
पदोन्नति दी जाए। क्रमशः आरआई, नायब तहसीलदार और तहसीलदार।
गृह भाड़ा और यात्रा भत्ते संबंधी अन्य भत्ते बढ़ाए जाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User