सड़क हादसों में मां-बेटा समेत चार घायल

Aug 9, 2025 - 20:37
Aug 9, 2025 - 20:40
 0  243
सड़क हादसों में मां-बेटा समेत चार घायल

फतेहपुर (आरएनआई) जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत हुए सड़क हादसों के दौरान मां-बेटा समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया। 

जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के मदरियापुर गांव निवासी राम विशाल का 25 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्ण अपनी 52 वर्षीय मां मां मुन्नी देवी को बाइक में बैठाकर ननिहाल जा रहा था। जैसे ही ये लोग गंगानगर खलीफा वाटिका के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे मां-बेटा घायल हो गए। इसी प्रकार थरियांव थाना क्षेत्र के चकनियापुर गांव निवासी श्याम का 20 वर्षीय पुत्र सनी अपने रिश्तेदार गोलू पुत्र श्याम नारायण 30 वर्ष के साथ बाइक से हथगाम जा रहा था। जैसे ही ये लोग कस्बा के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार आ रही चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0