फ्लू के बढ़े मरीज आंख की बीमारी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Thursday, August 3, 2023 - 21:51
Updated: 3 years ago
0
फ्लू के बढ़े मरीज आंख की बीमारी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
फ्लू के बढ़े मरीज

अयोध्या।जिले में आई फ्लू तेजी से फैल रहा है। कंजेक्टिवाइटिस के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग चिंतित हैं। ​​​​आई फ्लू से चपेट में आने वाले मरीजों की आंखों में 48 से 72 घंटे तक यह संक्रमण रहता है।स्वास्थ्य विभाग लोगों को इसके बारे में जागरूक कर रहा है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्वेता का कहना है, आई फ्लू वाले मरीजों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया, बीते कई दिनों से आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई है कि कंजेक्टिवाइटिस से पीड़ित व्यक्ति से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। साथ ही कुछ सावधानियां भी बरतें। संक्रमित व्यक्ति से उसका बिस्तर, तकिया, गमछा आदि अलग कर दें। कोई भी वस्तु छूने के बाद हाथों को साबुन से धुले। घर से जाते और आते समय हाथ अवश्य धुलना चाहिए। संक्रमित के लिए अलग कमरे की व्यवस्था करें । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय जैन ने बताया, इन दिनों यह बीमारी व्यापक रूप से फैल रही है। यदि कोई व्यक्ति इससे संक्रमित हो जाए तो घर के शौचालय और स्नानघर की सफाई पर विशेष ध्यान देना है। अगर संक्रमण है तो आंखों पर काले चश्मे का प्रयोग करें और लोगों से दूरी बना लें। संक्रमित व्यक्ति से दूसरों को भी संक्रमण का खतरा होता है। इसलिए संक्रमित व्यक्ति की आंखों के लिए अलग आई ड्राप रखना है। उन्होंने बताया कि चिकित्सीय परामर्श से ही आई ड्रॉप लेना चाहिए। आंखों को बार-बार छूना नहीं चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User