स्वामी विवेकानंद व महर्षि महेश योगी जयंती पर जौनपुर में कायस्थ समाज की भव्य विचार गोष्ठी

Tuesday, January 13, 2026 - 11:22
0
स्वामी विवेकानंद व महर्षि महेश योगी जयंती पर जौनपुर में कायस्थ समाज की भव्य विचार गोष्ठी

जौनपुर (आरएनआई) आज सिद्धार्थ उपवन सभागार में कायस्थ समाज के सभी संगठनों ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद जयंती महर्षि महेश योगी जयंती एवं श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा परिषद के 12 जनवरी को स्थापना दिवस पर एक विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कायस्थ महासभा 7235 के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधु ने कहा कि पूरे विश्व मे भारतीय संस्कृति व अध्यात्म के ज्ञान का परचम लहराने वाले कायस्थरत्न स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर पर उनके पदचिन्हों पर चलने की आज आवश्यकता है।

कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव दीनू ने कहा कि कायस्थ समाज ने देश के हर क्षेत्र में सक्रिय योगदान देकर समाज का नाम रोशन किया है।

राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने कहा कि कायस्थ गौरव 

महेश प्रसाद वर्मा से *महर्षि महेश योगी* बनने तक का प्रेरणादायक सफर शंकराचार्य स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती जी ने ही श्री महेश वर्मा को बाल ब्रह्मचारी की उपाधि देकर उन्हें महर्षि महेश योगी का नाम दे दिया था जिन्होंने ने समाज को बड़ा योगदान दिया।

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल ने कहा कि अपनी विश्व यात्रा की शुरूवात 1959 में अमेरिका से करने वाले महर्षि योगी के दर्शन का मूल आधार था जीवन परमानंद से भरपूर हैं और मनुष्य का जन्म इसका आनंद उठाने के लिए हुआ है।

कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी अखाड़ा परिषद का गठन करने पर स्वामी चक्रपाणि महराज जी का कायस्थ समाज आभारी है कुम्भ मेले में हर वर्ग का अखाड़ा परिषद होता था अब श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा परिषद भी लगता हैं सेवा समर्पण के लिए।

कायस्थ एकता मंच जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम ने कहा है उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य साकार न हो जाए।

कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष अजय वर्मा अज्जू युवाओं को विवेकानंद जी के आदर्शों को अपनाना होगा।

कायस्थ महासभा के संरक्षक बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि आज के आयोजन में जो एकता दिखाई दे रही है यही महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि हैं।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव सोनू, मेडिकल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी महर्षि योगी जी ने शंकरचार्य जी की मौजूदगी में रामेश्वरम में दस हजार बाल ब्रह्मचारियों को आध्यात्मिक योग और साधना की दीक्षा दिया। विचार गोष्ठी में लोगों ने अपना विचार दिया। कार्यक्रम में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधु, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश दिनेश चन्द श्रीवास्तव दीनू भईया, संरक्षक बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल, जिलाध्यक्ष कायस्थ महासभा जौनपुर मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट, जिला अध्यक्ष कायस्थ एकता मंच जौनपुर दया शंकर निगम जिलाध्यक्ष कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय जौनपुर अजय वर्मा अज्जू, राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट, राष्ट्रीय अध्यक्ष मेडिकल प्रकोष्ठ डॉ संजय श्रीवास्तव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव सोनू, युवा जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव टी डी कालेज, अरुण सिंहा एडवोकेट, वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता उमेश श्रीवास्तव फूफा, आशुतोष श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष शिव शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट, राष्ट्रीय सह सोशल मीडिया प्रभारी अनीश श्रीवास्तव नेता जी, डॉ मिथलेश श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष अमर श्रीवास्तव, युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव , जिला महासचिव प्रदीप श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव अकेला, जिला सचिव अम्बरीष श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष बबलू श्रीवास्तव, जिला सचिव शैलेन्द्र मोहन श्रीवास्तव, युवा जिलाध्यक्ष हर्षित श्रीवास्तव, आर्यन श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव शिवम श्रीवास्तव मनीष श्रीवास्तव अभिषेक श्रीवास्तव, रोहित श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, अंशुमान श्रीवास्तव, गुरदीप सिन्हा, आयुष्मान श्रीवास्तव सहित सैकड़ों चित्रांश बंधुओं ने महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User