सपा के महासम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला

सपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में एक युवक ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला कर दिया और उनकी तरफ जूता फेंका। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Monday, August 21, 2023 - 12:30
0
सपा के महासम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला
स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला करने वाला युवक

लखनऊ। (आरएनआई) राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में एक युवक ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला कर दिया। उसने स्वामी प्रसाद पर जूता भी फेंका। इससे सम्मेलन में हंगामा मच गया।
सपा कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। युवक की पहचान आशीष सैनी के रूप में हुई है। उसका कहना है कि वह हिंदू धर्म के बारे में की गई स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणियों से आहत था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर विभूतिखंड थाने ले गई है। हमला करने वाला युवक वकील के वेशभूषा में था। 
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समाजवादी पार्टी की तरफ से पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया था। सम्मेलन के दौरान ही युवक ने स्वामी प्रसाद की तरफ जूता फेंका और उन पर हमला कर दिया जिससे वहां हंगामा मच गया।
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे सपा कार्यकर्ताओं से बचाकर विभूतिखंड थाने ले गई। मामले में पूछताछ की जा रही है।
स्वामी प्रसाद मौर्य बीते कुछ समय से हिंदू धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी कर रहे हैं जिसके कारण वह सत्तारूढ़ दल भाजपा सहित कई धर्मगुरुओं के निशाने पर हैं। उन्होंने रामचरितमानस की चौपाइयों पर सवाल उठाए और अनर्गल टिप्पणियां की हैं।
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले वह भाजपा सरकार में मंत्री थे। हालांकि, चुनाव पूर्व वह सपा में शामिल हो गए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User