स्वर्ण आर्मी ने उठाई गंदगी के खिलाफ आवाज़: पुरानी गल्ला व सब्जी मंडी बनी नर्क
गुना (आरएनआई) जिला स्वर्ण आर्मी गुना के द्वारा लगातार शहर की जनता को जागरूक करते हुए उनकी समस्याओं को लेकर जनहित में सुधार को लेकर अभियान चलाए हुए हैं। इस अभियान का बेहतर परिणाम भी मिल रहे हैं,जिसमें जिला प्रशासन और नगरपालिका सीएमओ द्वारा उनको सहयोग भी किया जा रहा हैं। बता दें कि गुना स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर को साफ और स्वच्छ रखना चाहिए था। परंतु नगर पालिका गुना को इन्होंने स्वार्थ के लिए नर्क बना दिया है। पुरानी गल्ला मंडी एवं सब्जी मंडी में लगा हैं गंदगी का अम्बार। जिसकी सफाई नहीं होती हैं, और पड़े हुए कचरे,पालीथीन को आवारा पशु एवं गाए खाकर असमय मौत के आगोश में जा रही हैं। मंडी में मौजूद दुकानदारों का कहना हैं कि नगरपालिका अध्यक्ष,मंडी सचिव सहित जनसुनवाई में भी शिकायत की परन्तु सफाई नहीं हो रही हैं।
आज स्वर्ण आर्मी सामाजिक संस्था के नेतृत्व में इस मुद्दे को जागरूक साथियों सहित उठा कर सीएमओ, मंडी सचिव एवं जिला प्रशासन के संज्ञान में लाया गया। मंडी में मौजूद लोगों और व्यापारियों ने सवाल उठा कर कहां के नेता जी ऐसे मुद्दे पर गायब हो गए। अब नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि इस गंदगी की जिम्मेदारी भी तो ले ले,
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)