जनता की एकजुटता रंग लाई: हाट रोड पुल से हटेगा सालों पुराना बिजली का खंभा

Saturday, December 27, 2025 - 20:05
Updated: 10 months ago
0

गुना (आरएनआई) नगर पालिका के सीएमओ मैडम से हाट रोड निचला बाजार पुल पर वर्षों से बीच सड़क पर यातायात में बाधक एक बिजली के खंभे को हटाने के लिए जनता अब एक राय होकर सामाजिक संस्था को शिकायत करके खंभे को हटाने एकजुट हो गई हैं।इसको लेकर सामाजिक संस्था की गुना इकाई के जिलाध्यक्ष ने विद्युत मंडल के प्रमुख इंजीनियर महोदय से नपा को पत्र लिखवा दिया गया हैं। जिसमें उन्होंने लगभग डेढ़ लाख रुपए की राशि खर्चा व्यय बताया है। वहीं नगर पालिका की प्रभारी सीएमओ मंजूषा खत्री ने भी इसके लिए मंजूरी दे दी है। इसके बाद 15 से 20 दिन में यह खंबा हट जाएगा।

इस पर सामाजिक संस्था के जिलाध्यक्ष विक्रम तोमर ने वीडियो जारी करके कहा हैं कि अब कोई नगर पालिका का नेता बाद में आगे आकर न चिल्लाये कि हमने तो खम्बा हटाने की पहले की प्लानिंग कर ली थी। जिसे हमने करवा दिया हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User