स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत का निर्माण करेंगे: सलिल विश्नोई
फतेहपुर (आरएनआई) हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई ने शिरकत की। उन्होने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा देश विश्वशक्ति के रूप में प्रतिष्ठित हो रहा है। स्वदेशी उत्पाद को अपना कर सकल घरेलू उत्पाद को बढ़ावा दे सकते हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में देश विकासशील गतिविधियों में काफी पिछड़ गया था। उसके पीछे वह भ्रष्टाचार का वायरस था जो उस समय देश भर में फैला था। इस बात को तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देशवासियों के मध्य साझा भी किया था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने कभी इस पर सुधार की सोंच नहीं पनपी। आज पीएम नरेन्द्र मोदी के हाथों में देश की बागडोर है जो अनवरत देश को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प में दिन रात मेहनत करते हैं। पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि आसपास ख़ासतौर पर युवाओं को स्वदेशी उत्पाद अपनाने को प्रेरित करना चाहिए। जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को स्वदेशी अपनाने का शपथ दिलाई। संचालन जिला सहसंयोजक व जिला मंत्री कुलदीप भदौरिया ने किया। कार्यशाला में पुष्पराज पटेल, मनोज मिश्रा, प्रवीण सिंह, विक्रम सिंह चंदेल, सुमित द्विवेदी, रामकृष्ण उज्जवल, प्रदीप गर्ग, कालीचरण श्रीवास्तव, विजय प्रताप सिंह, अमित शिवहरे, यशवंत गिहार, डॉ शिवप्रसाद त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह बेरागढीवा, अतुल त्रिवेदी, सुशील तिवारी बच्चा, स्वरूप राज सिंह जूली, सिद्धार्थ दीक्षित, जेपी फौजी, बृजेश द्विवेदी, संजय लाला, भानुप्रताप सिंह गौतम, विवेक सिंह, अवनीश मौर्य, राजू पाल भी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

