जिला स्तरीय स्वच्छता जागरूकता अभियान विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

Saturday, October 7, 2023 - 17:56
Updated: 3 years ago
0
जिला स्तरीय स्वच्छता जागरूकता अभियान विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

शाहजहांपुर, 7 अक्तूबर 2023: गांधी फ़ैज़-ए-आम कॉलेज में आज उ0प्र0 विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय स्वच्छता जागरूकता अभियान विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें जिले के बारह महाविद्यालयों के प्रत्येक महाविद्यालय से चयनित तीन श्रेष्ठ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 
निंबध प्रतियोगिता में आर्य महिला डिग्री कॉलेज की मैविश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः जी. एफ. कॉलेज की सानिया फातिमा तथा रागिनी देवी रहीं। आर्य महिला डिग्री कॉलेज की नईमा मुइन अंसारी तथा राजकीय महाविद्यालय कांट के अभय प्रताप शर्मा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान हासिल हुआ।
चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय कांट की नैन्सी सिंह ने प्रथम, जी. एफ. कॉलेज की प्रगति प्रजापति ने द्वितीय एवं स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय पुवांया की रोशनी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय महाविद्यालय कांट की छाया तथा जी. एफ. कॉलेज के अंकित कश्यप को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ0 फैयाज अहमद, डॉ0 मोहम्मद अरशद खान, डॉ0 राकेश कुमार वर्मा, डॉ0 अंकिता कनौजिया, मख़्फ़ी फातिमा तथा रत्ना मिश्रा रहे।
उच्च शिक्षा शाहजहांपुर के नोडल अधिकारी प्रोफेसर राजुकमार सिंह तथा उपनोडल अधिकारी प्राचार्य डॉ0 मोहम्मद तारिक़ ने विजेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सप्ताह भर चले इस कार्यक्रम के समन्वयक डॉ0 रईस अहमद ने कार्यक्रम के अंत में आभार ज्ञापन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User