स्कूल चलो अभियान से स्कूल बंद करो तक पहुंची भाजपा: दीपक

कांग्रेस के जिला व शहर पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

Jul 8, 2025 - 21:01
Jul 8, 2025 - 21:12
 0  162
स्कूल चलो अभियान से स्कूल बंद करो तक पहुंची भाजपा: दीपक

फतेहपुर (आरएनआई) कांग्रेस के नवनियुक्त जिला एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार स्कूल चलो अभियान से लेकर स्कूल बंद करो अभियान तक पहुंच चुकी है। उसे जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है परन्तु राहुल गांधी ने सदैव उनकी गलत नीतियों का विरोध कर उन्हें रोकने का प्रयास किया है। उन्होंने आगे कहा कि बेचने वाले कभी बनाया नहीं करते जिस प्रकार से कांग्रेस शासनकाल में लगे उद्योगों को औने पौने दामों में अपने साथियों को बेंचा गया यह बहुत ही दुखद है। 

इसके पहले अपने स्वागत भाषण में जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि एक मजबूत संगठन एक नई दिशा देता है हमे एकजुट होकर आपसी विरोध को भूलकर केवल कांग्रेस के लिए काम करना है। केवल पदाधिकारी बन जाने मात्र से पार्टी का कुछ भला नहीं होने वाला। अपने कर्तव्यों का निर्वहन अति आवश्यक है। समापन भाषण में शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने पदाधिकारियों से आह्वाहन करते हुए कहा कि मेहनत और ईमानदारी से हर मुकाम पाया जा सकता है। इसलिए हमें बूथ स्तर तक नजर रखनी है। उन्होंने आगे कहा कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का सही निर्वहन करें तो निश्चित ही 2027 चुनाव में फतेहपुर से सभी सीटों पर जीत दर्ज की जाएगी। अंत में समारोह में आए कानपुर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, आलोक मिश्रा, नौशाद आलम मंसूरी, कनिष्क पाण्डेय, अंशू तिवारी आदि का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में संगठन मजबूती पर जोर देते हुए सभी से पुरजोर मेहनत करने का आवाहन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक अनिल सिंह, सन्तोष कुमारी शुक्ला, सुधाकर अवस्थी, शेख एजाज अहमद, कलीम उल्ला सिद्दीकी, देवी प्रकाश दुबे, मणि प्रकाश दुबे, शिवाकांत तिवारी, प्रकाश पाण्डेय, ब्रजेश मिश्रा, नरेंद्र सिंह रिक्की, माधुरी रावत, शबनम शेख, उदित अवस्थी, ओम प्रकाश कोरी, आदित्य श्रीवास्तव, अभिषेक शुक्ला, शकीला बानो, मीरा गुप्ता, अजय बच्चा, मो. सलीम, असगर अली, नजमी कमर, फैसल अब्बास, विनय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0