सौंरा मोड़ के निकट शव बरामद

Tuesday, June 17, 2025 - 19:53
Updated: 1 year ago
0

फतेहपुर (आरएनआई) मलवां थाना क्षेत्र के सौंरा के समीप के पेड के नीचे बैठे 30 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गयी। पुलिस ने शव को विच्छेदन हेतु भेजा है। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के 12/48 ग्वालटोली निवासी बिन्दा चरन का पुत्र जनार्दन सौंरा स्थित सोयाबीन फैक्ट्री में नौकरी करता था। साथ ही शराब पीने का आदी था। बताते हैं कि रात में जमकर शराब पी थी। दूसरे दिन शराब पीकर पेड के नीचे जाकर बैठ गया। दोपहर बाद वहीं उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User