सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, आईजीएमसी में भर्ती; सीएम सुक्खू शिमला रवाना
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने इसकी जानकारी दी है।

शिमला (आरएनआई) छुट्टियां मनाने के लिए शिमला पहुंचीं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें आईजीएमसी शिमला ले जाया गया। जहां उन्हें स्पेशल वार्ड में भर्ती किया गया है। डाॅक्टरों ने यहां उनका ईसीजी व एमआरआई किया।
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना भी आईजीएमसी पहुंचे हैं। बता दें, सोनिया गांधी बीते सोमवार को छुट्टियां मनाने शिमला पहुंच थीं। वह अपनी बेटी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के छराबड़ा स्थित घर में ठहरी हैं। यह उनका शिमला का निजी दौरा है।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को कुछ मामूली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लाया गया है। डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। उनकी हालत स्थिर है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने इसकी जानकारी दी है।
राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी शनिवार को आईजीएमसी पहुंची। यहां पर उनको रेडियोलॉजि विभाग ले जाया गया। जहां पर उनका एमआरआई किया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री भी आईजीएमसी पहुंचे हैं। वे भी सीधे विभाग में गए हैं। इसके अलावा सरकार के अन्य लोग भी यहां पहुंच रहे है। इसी बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू अपना दो दिवसीय ऊना दौरा बीच में ही छोड़कर शिमला रवाना हो गए है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






