सूदखोरों के चक्कर में गई बरखेड़ा गिर्द निवासी युवक की जान
गुना आरएनआई) बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बरखेड़ा गिर्द निवासी युवक ने सूदखोरों से परेशान होकर गत सोमवार सल्फास का सेवन कर लिया। जिसकी जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी तो युवक को बालाजी हॉस्पिटल से लेकर भोपाल बंसल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, किंतु बालक को नहीं बचाया जा सका।
परिजनों ने बताया कि सतीश धाकड़ पुत्र रामचरण धाकड़ निवासी बरखेड़ा गिर्द को कुछ साहूकार युवक काफी दिनों से परेशान कर रहे थे जिनके दबाव में आकर उसने आत्महत्या करने की कोशिश और जैसा बताया जा रहा है कि उसने सल्फास खा लिया था। पीड़ित पक्ष के अनुसार तीन लड़के उसके गांव बरखेड़ा गिर्द के बताए जा रहे हैं। जबकि एक परसोदा और एक गुना का लड़का बताया जा रहा है। इस तरह जिले में सूदखोरों का दबदबा चल रहा है। इनसे परेशान कई लोगों की जमीन जायदाद चली गई तो कई लोगों ने जान गंवा दी।
बरखेड़ा गिर्द निवासी पीड़ित परिवार कार्यवाही के लिए सुबह बजरंगगढ़ थाना पहुंचे, यहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे इसके बाबजूद भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। बताया गया है कि फिलहाल सतीश धाकड़ क
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



