सुल्तानपुर को यूपी का नम्बर एक जिला बनाएंगे : सांसद मेनका

मैं गरीबों व मजलूमों की आवाज हूं : सांसद मेनका बिना सरकारी मदद तीर्थराज धोपाप का किया कायापलट : सांसद मेनका धोपाप ब्रांड से हजारों महिलाएं हो रही सशक्त व आत्मनिर्भर : सांसद डोर टू डोर कैंपेन कर हर वोटर से संपर्क करे कार्यकर्ता : सांसद

Tuesday, April 9, 2024 - 19:03
Updated: 3 years ago
0
सुल्तानपुर को यूपी का नम्बर एक जिला बनाएंगे : सांसद मेनका

सुलतानपुर (आरएनआई) पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने 10 दिवसीय चुनावी दौरे के 9 वें दिन सदर विधानसभा में ताबड़तोड़ जनसभाओं व कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।मंगलवार को उन्होंने विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी के साथ पटना सोनौरा, अहिबरनपुर,कालीगंज बाजार,चौहानपुर, मैरी रंजीत व खरगपुर समेत एक दर्जन जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा देश में मोदी व भाजपा की लहर चल रही है।प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की योजनाओं ने गरीबों की तकदीर बदली है।मैंने भी सुलतानपुर को चमकाने में कोई कसर नही छोड़ी।

युवाओं के लिए 6 करोड़ की लागत से पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम का कायाकल्प हो रहा है।मैंने बिना सरकारी मदद के तीर्थराज धोपाप का कायापलट किया है।इसको रामायण सर्किट से जोड़कर देश का नंबर एक धार्मिक केंद्र बनाया जाएगा।मैंने धोपाप ब्रांड के प्रोडक्ट से समूह की हजारों महिलाओं को जोड़ा हैं। इससे महिलाएं सशक्त व आत्मनिर्भर बन रही है।अगले पांच साल में  सुलतानपुर को यूपी का नम्बर एक जिला बनाएंगे।मैंने यहा सांसद नही सेवक के रुप में काम किया है।मैं गरीबों व मजलूमों की आवाज हूं। मेरे क्षेत्र के एक भी व्यक्ति के साथ कोई अन्याय नहीं कर सकता।मेरा लक्ष्य विकसित व खुशहाल सुलतानपुर बनाने का है। वहीं श्रीमती गांधी ने कूरेभार,सेमरी, गोसैसिंहपुर,मोतिगरपुर एवं जयसिंहपुर मंडल में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।कहा जिले में 1991 बूथ है।हर बूथ पर 450 वोट के लक्ष्य को लेकर रणनीति बनाकर काम करना हैं।डोर टू डोर कैंपेन कर हर वोटर से संपर्क व संवाद स्थापित करना हैं।8 लाख वोट मिले तो जीत शानदार होंगी।

कार्यकर्ता को ताकत मिलेगी।पन्ना प्रमुख को निरंतर वोटर के संपर्क में रहना होगा।मुझे भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता पर गर्व है।सांसद ने जयसिंहपुर क्षेत्र के पदुमरा गांव में जाकर अग्नि पीड़ित परिवारों को शोक संवेदना व्यक्ति की। आपको बतादे सोमवार को पदुमरा गांव के मुसहर टोला के कई घरों में आग लग गई थी।जिसमें एक 16 वर्षीय बच्ची की मौत भी हो गई थी.सांसद ने अग्नि पीड़ित परिवारों को प्रशासन से हर सम्भव मदद दिलाने का भरोसा दिया। भगवानपुर गांव में प्रधान पवन यादव एवं प्रधान पिंटू यादव ने भाजपा को समर्थन करने का एलान किया।आज विभिन्न कार्यक्रमों में विधानसभा प्रभारी बालकृष्ण पाण्डे,शशीकांत पाण्डे,विधानसभा संयोजक विनोद सिंह, विवेक सिंह,सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी,ब्लाक प्रमुख नवनीत सिंह,प्रात्येश सिंह बंटी,चन्दर प्रताप सिंह, राहुल शुक्ला,बाबी सिंह, राघवेन्द्र श्रीवास्तव,निर्भय सिंह,सुरेश सिंह प्रधान, अवधेश सिंह,मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह,शोभनाथ यादव, संदीप पांडेय,डॉ विनय प्रजापति, हरिशंकर वर्मा, राकेश सिंह प्रधान, सभाराज प्रधान, अमित सिंह प्रधान,लालजी सिंह, सुशील गोस्वामी प्रधान, अंकित मिश्रा, सुरेंद्र सिंह प्रधान, डब्ल्यू प्रधान, ओम प्रकाश सिंह प्रधान, अरविन्द सैनी आदि मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User