सुलतानपुर: घनस्याम जायसवाल तहसील कादीपुर के अध्यक्ष विजय गिरी बने महामंत्री

व्यापारियों के समस्याओं का निदान कराना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य— रवीन्द्र त्रिपाठी

Sunday, April 20, 2025 - 22:49
Updated: 1 year ago
0
सुलतानपुर: घनस्याम जायसवाल तहसील कादीपुर के अध्यक्ष विजय गिरी बने महामंत्री

सुलतानपुर (आरएनआई) कादीपुर तहसील मुख्यालय पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री गजेन्द्र बहादुर  सिंह के कैंप कार्यालय पर एक बैठक जिला  उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य है व्यापारियों की समस्याओं का निदान करवाना व्यापारियों की सेवा तत्पर रहना जब हम व्यापारियों के मुसीबत में उनके साथ खड़े रहेंगे उनकी समस्याओं का निदान करवाएंगे तो व्यापारियों का विश्वाश संगठन के प्रति बढ़ेगा तथा संगठन मजबूत होगा।

श्री त्रिपाठी ने कहा कि संगठन में उसी व्यक्ति को आगे बढ़ाया जाएगा जो व्यापारी हित में काम करेगा तथा सक्रिय रहेगा। निष्क्रिय लोगों की जगह नए पदाधिकारी बनाएं जाएंगे। जिला मंत्री गजेन्द्र बहादुर ने कहा कि कादीपुर तहसील के सभी बाजारों में संगठन मजबूत हो इसके लिए सबसे पहले तहसील अध्यक्ष का मनोनयन हो जिस पर जिला सचिव श्याम चन्द श्रीवास्त ने कहा कि वर्तमान नगर कादीपुर के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल को ही तहसील अध्यक्ष बना दिया जाए तो संगठन मजबूत होगा जिसका पूर्व तहसील अध्यक्ष तथा वर्तमान जिला उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह ने समर्थन किया जिस पर प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने सहमति जताई सर्व सम्मति घनस्याम जायसवाल को तहसील अध्यक्ष बनाया गया। 

तथा घनस्याम जायसवाल के प्रस्ताव पर श्याम चन्द श्रीवास्त के समर्थन पर विजय गिरी को तहसील महामंत्री बनाया गया। सभी पदाधिकारियों ने तहसील अध्यक्ष व महामंत्री को माला पहना कर शुभकामनाएं दिया। जिला उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह तथा जिला मंत्री गजेन्द्र सिंह ने दोनों पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किया।

बैठक में शिव मंगल सिंह, मान सिंह अग्रहरि, विवेक सिंह, शिवम, तथा संगठन के संस्थापक सदस्य संदीप अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User