सुलतानपुर में अपहरण के बाद युवक की हत्या, वीडियो वायरल होने के बावजूद पुलिस नाकाम

Sunday, December 7, 2025 - 16:22
Updated: 9 months ago
0

सुलतानपुर (आरएनआई) — चांदा कोतवाली क्षेत्र में अपहरण और हत्या की दिल दहला देने वाली वारदात ने जनपद की सुरक्षा व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। बीती रात साढापुर गांव से कार सवार बदमाशों ने अमन यादव का अपहरण कर लिया था। अपहरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लेकिन पुलिस उसे जीवित बचाने में विफल रही।

शनिवार सुबह अमन का शव इब्राहिमपुर पुल के पास मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वीडियो के बावजूद समय रहते कार्रवाई नहीं की गई।

जानकारी के अनुसार, घटना में इस्तेमाल अर्टिगा कार और आरोपी पड़ोसी गांव सफीपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। देर रात तक कई थानों की पुलिस ने छानबीन की, फिर भी हाथ खाली रह गई।

चांदा कोतवाल दीपेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User