सुलतानपुर: भगवान चित्रगुप्त मंदिर समिति रानीपुर कायस्थ की बैठक आयोजित

Sunday, December 22, 2024 - 12:34
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: भगवान चित्रगुप्त मंदिर समिति रानीपुर कायस्थ की बैठक आयोजित

सुलतानपुर (आरएनआई) कादीपुर कोतवाली अंतर्गत रानीपुर कायस्थ ग्राम पंचायत शाहगंज रोड स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर परिसर में मंदिर समिति की बैठक मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने मंदिर परिसर के साफ सफाई रंग रोगन व मंदिर में और भी देवी देवताओं के निर्माण को लेकर के चर्चा किया। समय-समय पर कायस्थ समाज के  महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि मनाने का भी निर्णय लिया गया। समाज को जोड़ने के लिए भी सभी सदस्यों ने सहमति जाहिर करते हुए कहा कि भगवान चित्रगुप्त किसी एक जाति व वर्ग के देवता नहीं हिंदू समाज सनातन धर्म के देवता हैं। कलम से जीवकोपार्जन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के आराध्य हैं। इसलिए भगवान चित्रगुप्त की पूजा समाज के सभी लोगों को करनी चाहिए। बैठक में मंदिर समिति के महामंत्री संदीप श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव ,राकेश श्रीवास्तव लालू ,कोषाध्यक्ष हरिहर प्रसाद श्रीवास्तव मंदिर समिति के उपाध्यक्ष श्यामचंद श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User