सुल्तानपुर: प्रभारी मंत्री आशीष पटेल व संजय निषाद की मौजूदगी में सांसद मेंनका करेंगी नामांकन

सांसद मेनका लाव-लश्कर के साथ 1मई को करेंगी नामांकन दाखिल। 

Tuesday, April 30, 2024 - 20:24
Updated: 2 years ago
0
सुल्तानपुर: प्रभारी मंत्री आशीष पटेल व संजय निषाद की मौजूदगी में सांसद मेंनका करेंगी नामांकन

सुलतानपुर (आरएनआई) सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी बुधवार 1मई को लाव-लश्कर के साथ अपना नामांकन दाखिल करेंगी ।टिकट मिलने के बाद से लगातार  पूरे जिले में जनसंपर्क कर रही मेनका संजय गांधी के नामांकन जुलूस को ऐतिहासिक बनाने के लिए व नौवीं बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए भाजपा पदाधिकारीयों की बैठक हो चुकी है। सांसद के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बुधवार सुबह 9:00 बजे सांसद के आवास शास्त्रीनगर पर बुलाया गया है।जहां पर सभी लोग एकत्रित होकर जुलूस की शक्ल में नामांकन स्थल तक जाएंगे। उन्होंने बताया कि शुभ मुहूर्त में नामांकन स्थल के लिए जुलूस निकलेगा जिसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद करेंगे।नामांकन जुलूस डाकखाना,गन्दानाला रोड, अस्पताल तिराहा,बस स्टेशन होते हुए नगर के केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रांगण में पहुंचेगा।जहां पर नामांकन सभा क आयोजन किया गया है जिसमें जिले के वरिष्ठ नेताओं और अतिथियों द्वारा आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी और और चुनाव के आगे की रणनीति तय कर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए हुंकार भरी जाएगी।नामांकन जुलूस की तैयारी बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, लोकसभा संयोजक जगजीत सिंह छंगू, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार आदि मौजूद रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User