सीवर टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा: जहरीली गैस से पिता-पुत्र की मौत

Wednesday, March 25, 2026 - 11:37
0
सीवर टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा: जहरीली गैस से पिता-पुत्र की मौत

कानपुर (आरएनआई)। शहर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सीवर टैंक की सफाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें जहरीली गैस की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, गूबा गार्डन इलाके में जावेद और उनका पुत्र आकिब सीवर टैंक की सफाई करने के लिए अंदर उतरे थे। टैंक के भीतर पहले से जमा जहरीली गैस का असर इतना तेज था कि दोनों कुछ ही क्षणों में बेहोश हो गए। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर आसपास के लोगों को शक हुआ, जिसके बाद तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मौके पर सीएफओ दीपक शर्मा, डीसीपी, एसीपी आशुतोष यादव, स्थानीय थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीमें पहुंचीं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर काफी मशक्कत के बाद दोनों को टैंक से बाहर निकाला गया और तुरंत हैलट अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मौत का कारण सीवर टैंक के अंदर मौजूद जहरीली गैस का असर माना जा रहा है। घटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User