सीमा सुरक्षा बल द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

(लक्ष्मी शर्मा)

Thursday, February 15, 2024 - 19:09
Updated: 3 years ago
0
सीमा सुरक्षा बल द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सिलीगुड़ी (आरएनआई) दिनांक 15 फरवरी 2024 गुरुवार को 10:00 बजे से 14:30 बजे तक उत्तर बंगाल फ्रंटियर के रायगंज सेक्टर के अंतर्गत 91 बटालियन बीएसएफ द्वारा बीओपी हमजापुर में एक सिविक एक्सन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन 91 बटालियन बीएसएफ के कमांडेंट श्री मोहम्मद इसराइल ने बीएसएफ अधिकारियों, शिक्षकों, छात्रों, प्रधान, बीओपी हमजापुर के आसपास के गांवों के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल बैग, खेल सामग्री एवं विविध सामग्री वितरित की गई। सीमावर्ती गांव सफानगर, बसुरिया की टीमों और 91 बटालियन बीएसएफ के जवानों के बीच वॉलीबॉल और फुटबॉल मैच भी खेला गया। खिलाडियों को पुरस्कार वितरित किये गये। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत मुखिया, शिक्षकों, खिलाडियों और ग्रामीणों के साथ सामुदायिक दोपहर के भोजन का भी आयोजन किया गया।

बीएसएफ न केवल अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा कर रही है, बल्कि अपने सामाजिक दायित्व को भी पूरा कर रही है और सीमावर्ती आबादी के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रख रही है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User