सीमा पार आतंकवाद पर भारत के साथ खड़ा हुआ पोलैंड, कहा- आतंकी हमले बिल्कुल स्वीकार नहीं

Jul 14, 2026 - 13:05
 0  27
सीमा पार आतंकवाद पर भारत के साथ खड़ा हुआ पोलैंड, कहा- आतंकी हमले बिल्कुल स्वीकार नहीं

पोलैंड ने सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का खुलकर समर्थन करते हुए कहा है कि वह आतंकवाद के हर स्वरूप के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है। पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव तेओफिल बार्टोसजेव्स्की ने कहा कि भारत में होने वाले आतंकी हमले किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं हैं।

एक समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में व्लादिस्लाव तेओफिल बार्टोसजेव्स्की ने कहा कि पोलैंड स्वयं भी रूस की ओर से आगजनी, तोड़फोड़, साइबर हमलों और हत्याओं जैसी घटनाओं का सामना कर रहा है, जिन्हें उन्होंने राज्य प्रायोजित आतंकवाद बताया। उन्होंने कहा कि पोलैंड रूस की ओर से होने वाले ऐसे हमलों और भारत की धरती पर होने वाले आतंकी हमलों, दोनों के प्रति समान रूप से जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष फरवरी में भारत यात्रा के दौरान उनकी विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ आतंकवाद के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई थी। इससे पहले जनवरी में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पोलैंड के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की से बातचीत के दौरान आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अपनाने और भारत के पड़ोस में आतंकी ढांचे को बढ़ावा नहीं देने की आवश्यकता पर जोर दिया था।

पाकिस्तान के साथ पोलैंड के संबंधों पर पूछे गए सवाल के जवाब में व्लादिस्लाव ने कहा कि इससे भारत के हित प्रभावित नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच लगातार हो रही उच्चस्तरीय बैठकों से स्पष्ट है कि पोलैंड भारत के साथ अपने संबंधों को अत्यंत महत्वपूर्ण मानता है।

उन्होंने यह भी बताया कि पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा पोलैंड के विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बीच नियमित संवाद जारी है, जिससे दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.