सीपीएस का 27 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया, अलंकरण समारोह का हुआ आयोजन, नव नेतृत्व का भव्य स्वागत

Monday, July 14, 2025 - 18:54
Updated: 1 year ago
0
सीपीएस का 27 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया, अलंकरण समारोह का हुआ आयोजन, नव नेतृत्व का भव्य स्वागत

फतेहपुर (आरएनआई) शहर के चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विद्यालय के 27 वें स्थापना दिवस पर सत्र 2025 के लिए विद्यालय में अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। शुरुआत अतिथियों रेखा श्रीवास्तव, अनुराधा श्रीवास्तव, प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव व प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव, सीपीएस बिन्दकी के प्रधानाचार्य नितिन तिवारी, सीपीएस बकेवर की प्रधानाचार्या नीता मिश्रा, यूपी बोर्ड सीपीएस के प्रधानाचार्य आशुतोष पाण्डेय, राकेश श्रीवास्तव, एचएम रीना शुक्ला ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व पारंपरिक दीप प्रज्जवलन के साथ हुई, जो अंधकार से उजाले की ओर एक नई पीढ़ी की शुरुआत का प्रतीक था।

अतिथियों का तिलक लगा कर और बैच लगाकर विद्यालय परिवार की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके उपरांत एक आध्यात्मिक नृत्य प्रस्तुति सिनसिक मूवमेंट द्वारा सकारात्मक विचारों और ऊर्जा का आह्वान किया गया, जिसने समारोह की शुभ शुरुआत को और भी प्रभावशाली बना दिया। अलंकरण समारोह के दौरान हेड ब्वॉय हर्ष अग्रहरि, हेड गर्ल वेदिका, खेल प्रमुख, सदन प्रमुख समेत अन्य मुख्य और सहायक सदस्यों का निर्वाचन हुआ। इसके पश्चात कैबिनेट सलूट मार्च और प्रतिनिधिमंडल द्वारा पदयात्रा ने और भी भव्य बनाया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, ऑफिस स्टाफ, बच्चे, अभिभावक व कर्मचारी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User