हिंदू महासभा ने डीएसओ कार्यालय का किया घेराव, डीएम को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

Monday, July 14, 2025 - 18:54
Updated: 1 year ago
0
हिंदू महासभा ने डीएसओ कार्यालय का किया घेराव, डीएम को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

फतेहपुर (आरएनआई) जनहित की समस्याओं को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। तत्पश्चात डीएम को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर सभी मांगों को पूरा किए जाने की आवाज उठाई।

अखिल भारत हिंदू महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी की अगुवई में पदाधिकारी जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचे जहां मांगों को लेकर घेराव कर प्रदर्शन किया। तत्पश्चात डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि आनलाइन किए गए राशनकार्डों को विभाग द्वारा शीघ्रता से जारी किया जाए, कोटेदारों द्वारा राशन उपभोक्ताओं के साथ बहुत ही गंदा व अशोभनीय व्यवहार किया जाता है जिसे दूर किया जाए। जनपद के अधिकांश कोटेदारों द्वारा प्रत्येक कार्ड के हिसाब से पांच किलो गल्ला कम दिया जाता है। इस पर रोक लगाई जाए। गैंस एजेंसी मालिकों द्वारा उपभोक्ताओं से होम डिलीवरी के नाम पर प्रति सिलेण्डर 40-50 रूपए की अतिरिक्त अवैध वसूली को रोका जाए। इस मौके पर रामगोपाल शुक्ला, स्वामी रामआसरे कार्य, नरेश कुमार, ब्रह्मेश तिवारी, गजेन्द्र मौर्य, संगीता गुप्ता, अनमोल शुक्ला, शिवाकांत तिवारी, संतोष नेता, प्रभात नारायण द्विवेदी, सुनील कुमार, करन सिंह पटेल, अर्जुन प्रसाद, चन्द्रिका प्रसाद भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User