सीएम योगी द्वारा महिलाओं को सम्मानित करने का लाइव प्रसारण दिखाया

Saturday, October 14, 2023 - 20:40
0

हाथरस-14 अक्टूबर। मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण के शुभारंभ के अवसर पर आज मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सशक्तिकरण रैली का शुभारंभ कार्यक्रम व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में दिखाया गया।
लाइव प्रसारण कार्यकम मण्डलायुक्त रविन्द्र सिंह द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक शलभ माथुर, जिलाधिकारी श्रीमती अर्चना वर्मा व पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय एवं जनप्रतिनिधियों के साथ देखा गया । इस दौरान जनपद के अन्य पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User