शहर में अग्रसैन जयंती शोभायात्रा आजः तैयारियां पूर्णः अपील मेला महोत्सव 17-18 को

Saturday, October 14, 2023 - 20:39
0

हाथरस-14 अक्टूबर । अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा श्री अग्रसैन जी महाराज की 5147 वीं जयंती पर विशाल जयंती शोभायात्रा शहर में कल 15 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन भारी धूमधाम एवं हर्षोल्लास से निकाली जाएगी और शोभायात्रा की अग्रवाल सभा द्वारा जोरशोर से तैयारियां की गई हैं। वहीं समस्त अग्र बंधुओं से जनसंपर्क कर  शोभायात्रा में भारी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। जबकि 17-18 अक्टूबर को श्री अग्रसेन मेला महोत्सव भी आयोजित होगा।
उक्त संबंध में श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल बीड़ी वाले, महामंत्री मनीष अग्रवाल पीपा, कोषाध्यक्ष राजेश तायल, जयंती संयोजक शरद अग्रवाल डिब्बा वाले, मेला व्यवस्थापक दिलीप पोद्दार एडवोकेट, विनोद अग्रवाल एडवोकेट व सुरेशचंद्र अग्रवाल ठेकेदार ने संयुक्त रूप से बताया है कि महाराजा श्री अग्रसेन जी महाराज की 5147 वीं जयंती के अवसर पर शहर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी  15 अक्टूबर को विशाल जयंती शोभायात्रा पूरे शहर में निकाली जाएगी और जयंती शोभायात्रा की व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि श्री अग्रसैन जयंती महोत्सव के तहत  15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से पूजन, हवन, ध्वजारोहण कार्यक्रम चावड गेट स्थित श्री अग्रवाल धर्मशाला पर आयोजित होगा और शाम को 4 बजे से विशाल शोभायात्रा अंगूमल धर्मशाला सादाबाद गेट से प्रारंभ होगी।
आयोजकों  ने समस्त अग्र बंधुओं से जनसंपर्क  कर अनुरोध किया गया  है कि  विशाल जयंती शोभायात्रा एवं मेला महोत्सव में भारी संख्या में सपरिवार पधार कर जयंती महोत्सव की शान में चार चांद लगाए तथा अग्रवाल सभा अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल बीड़ी  वालों ने कहा है कि जो भी अग्रबंधु मेला महोत्सव में अपनी दुकान या स्टॉल लगाना चाहते हैं वह उनसे उनके प्रतिष्ठान गांधी चैक घंटाघर  पर संपर्क कर लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User