सीएम योगी के आगमन को लेकर तैयारियां का पालिकाध्यक्ष ने लिया जायजाः निर्देश

Oct 17, 2023 - 20:17
 0  216

हाथरस-17 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 19 अक्टूबर को हाथरस आगमन को लेकर भाजपा नेतृत्व एवं जिला प्रशासन द्वारा जहां जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हंै वहीं मुख्यमंत्री की बागला कॉलेज के मैदान में आयोजित विशाल जनसभा एवं नारी शक्ति वंदन सम्मेलन की तैयारी को लेकर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चैधरी द्वारा सभा स्थल का निरीक्षण किया गया और अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चैधरी ने नगर पालिका के अधिकारियों के साथ बागला डिग्री कॉलेज के मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 19 अक्टूबर को होने वाली सभा की तैयारी का जायजा लिया। पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चैधरी ने पालिका के अधिशासी अधिकारी नवनीत संखवार एवं अन्य अधीनस्थ अधिकारियों को साफ सफाई एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं को शीघ्र एवं बेहतर ढंग से पूर्ण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य सफाई निरीक्षक अभिलाष रायकवर, सफाई निरीक्षक ओमप्रकाश, सफाई निरीक्षक मुजाहिद हुसैन, अवर अभियंता राजकुमार चैधरी तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
पालिका अध्यक्ष श्वेता चैधरी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए नगर पालिका की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ दिन-रात काम में जुटी हुई है और सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0