सीईओ जिला पंचायत श्री दुबे ने जनपद पंचायत चांचौड़ा एवं राघौगढ़ की विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिये आवश्‍यक निर्देश

Thursday, June 12, 2025 - 19:56
Updated: 1 year ago
0
सीईओ जिला पंचायत श्री दुबे ने जनपद पंचायत चांचौड़ा एवं राघौगढ़ की विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिये आवश्‍यक निर्देश

गुना (आरएनआई) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना अभिषेक दुबे द्वारा आज जनपद पंचायत चांचौड़ा एवं जनपद पंचायत राघौगढ़ में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अन्‍तर्गत शासकीय की योजनाओं की समीक्षा की गई। 

सीईओ जिला पंचायत श्री दुबे द्वारा जनपद पंचायत चांचौड़ा में मनरेगा योजनान्‍तर्गत डगबेल रिचार्ज के कार्यों की समीक्षा की गई। जहां जनपद पंचायत चांचौड़ा के सहायक यंत्री नरेश कुशवाह द्वारा डगबेल रिचार्ज के लक्ष्‍य 853 के विरुद्ध 420 कार्यों के बिल पोर्टल पर दर्ज किये जा चुके तथा शेष 433 कार्यों के बिलों की एण्‍ट्री पोर्टल पर शीघ्र ही पूर्ण कर ली जावेगी। वहीं सहायक यंत्री श्री कुशवाह द्वारा बताया गया कि जल गंगा संर्वधन अभियान अन्‍तर्गत प्रस्‍तावित खेत तालाब के 384 निर्माण कार्यों में से 121 कार्यों पर मस्‍टर जारी कर दिये गये हैं, तथा शेष 263 कार्यों पर मस्‍टर जारी किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। सीईओ जिला पंचायत श्री दुबे द्वारा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों शासन सभी महत्‍वपूर्ण योजनाओं कार्यों में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर जनपद पंचायत चांचौड़ा के पंचायत इंस्‍पेक्‍टर कदम सिंह मीणा, सहायक यंत्री नरेश कुशवाह, सहायक बृजेन्‍द्र कुशवाह, सहित जनपद पंचायत का समस्‍त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। 

सीईओ जिला पंचायत श्री दुबे द्वारा जनपद पंचायत राघौगढ़ में मनरेगा योजनान्‍तर्गत डगबेल रिचार्ज के कार्यों की समीक्षा की गई। जहां जनपद पंचायत चांचौड़ा के सहायक यंत्री श्री अफराज खान द्वारा बताया गया कि जल गंगा संर्वधन अभियान अन्‍तर्गत प्रस्‍तावित खेत तालाब के 384 निर्माण कार्यों में से 391 कार्य प्रगतिरत तथा 196 कार्यों पर मस्‍टर जारी कर दिये गये है। वहीं डगबेल रिचार्ज के लक्ष्‍य 665 के विरुद्ध 568 कार्य प्रगतिरत हैं। इसी प्रकार ओल्‍ड एनआरएफ कार्यों के लक्ष्‍य 318 के विरुद्ध 108 कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं। सीईओ जिला पंचायत द्वारा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों शासन सभी महत्‍वपूर्ण योजनाओं कार्यो में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर जनपद पंचायत चांचौड़ा के सीईओ गौरव यादव, पंचायत इंस्‍पेक्‍टर रामेश्‍वर मीणा, सहायक यंत्री अफराज खान सहित जनपद पंचायत का समस्‍त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अ‍भिषेक दुबे द्वारा जनपद पंचायत राघौगढ़ के आजीविका भवन का भी निरीक्षण किया गया। उन्‍होंने आजीविका भवन की नियमित साफ-सफाई न होने पर नाराजगी व्‍यक्‍त करते हुए जिला प्रबंधक श्रीमती सोनू सुशीला यादव को भवन की नियमित देख-रेख की व्‍यवस्‍था किये जाने के साथ ही आजीविका भवन के यथाशीघ्र संचालन शुरु किये जाने के निर्देश दिये।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User