सी एम कार्यालय से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही कर किया गया निराकरण

Saturday, August 5, 2023 - 21:52
Updated: 3 years ago
0

गुना। (आर एन आई) जिला प्रशासन गुना द्वारा मुख्यमंत्री निवास कार्यालय द्वारा आम नागरिकों को कॉल कर उनकी समस्याएं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

 इसी क्रम में गुना जिले में 51 शिकायतें विभिन्न विभागों खाद्य आपूर्ति विभाग, ऊर्जा विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की हितग्राहीमूलक  योजनाओं सम्बंधी शिकायतें प्राप्त हुई थी,
इसमें मुख्यत: विद्युत सम्बन्धी शिकायते प्राप्त हुई थी।

जिनका कलेक्टर द्वारा एस ई एमपीईबी व डीई एमपीईबी को समक्ष में बुलाकर तत्काल विद्युत संबंधी शिकायतों के निराकरण  हेतु निर्देशित किया गया साथ ही जल से सम्बन्धित शिकायतों के लिए ईई पी एच ई विभाग व नगर पालिका को निर्देशित किया। खाद्य से सम्बन्धित शिकायतों के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया | 

समस्त विभागों के संबंधित अधिकारियों को कलेक्टर द्वारा तत्काल फील्ड में भेजकर शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर निराकरण कराया गया। 
निराकृत शिकायतों में शिकायतकर्ता  का फीडबैक भी प्राप्त किया गया | 
जिसमे 51 प्राप्त शिकायतों में 43 का मौके पर ही संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया। अधिकांश शिकायतकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User