सिरमौर के सरकारी स्कूल का चेक हुआ वायरल: प्रिंसिपल की स्पेलिंग ने सबको चौंका दिया
सिरमौर (आरएनआई) सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा बनाया गया चेक खूब वायरल हो रहा है। चेक में लिखी राशि 7,616 रुपए की इंग्लिश स्पेलिंग इतनी अतरंगी है कि लोग इसे देखकर हैरान रह गए।
फोटो में देखा गया कि:
7 को Saven लिखा गया है।
100 को Harendra लिखा गया है।
1000 को Thursday लिखा गया है।
6 और 16 की स्पेलिंग भी गलत दिख रही हैं।
इसके अलावा चेक पर नाम की स्पेलिंग भी सही नहीं है।
चेक पर सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का मोहर भी लगा हुआ है, जिससे पता चलता है कि यह चेक हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले का है। फोटो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @rana_indrjeet नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था।
पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया: “हिमाचल प्रदेश के सिरमौर इलाके में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने एक चेक बनाया है, ये बच्चों को क्या पढ़ाते होंगे।”
सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस पर मज़ाकिया प्रतिक्रियाएँ भी दीं। एक ने लिखा, “18% से पास होकर सरकारी नौकरी पाने वाला होगा।” दूसरे ने लिखा, “आरक्षण से पढ़ाई की होगी।”
इस वायरल चेक की फोटो ने लोगों के बीच शिक्षक और शिक्षा के महत्व पर भी बहस छेड़ दी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



