सिंधिया के त्वरित संज्ञान से बमोरी में क्षतिग्रस्त पुलिया का पुनर्निर्माण शुरू, गांवों का संपर्क बहाली की ओर

Monday, August 11, 2025 - 10:08
Updated: 1 year ago
0
सिंधिया के त्वरित संज्ञान से बमोरी में क्षतिग्रस्त पुलिया का पुनर्निर्माण शुरू, गांवों का संपर्क बहाली की ओर

गुना/ग्वालियर (आरएनआई) सिंधिया के त्वरित संज्ञान से अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त करमदी–परांठ सड़क के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया बहाल हो गई है। ज्ञात हो कि गुना जिले में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने क्षेत्रीय जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। घर, सड़कें, रास्ते और पुल क्षतिग्रस्त होने से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी दौरान बमोरी तहसील के करमदी–परांठ मार्ग पर स्थित पुलिया हाल ही में तेज बारिश में बह जाने से आसपास के सीमावर्ती गाँवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया था, जिससे ग्रामीणों के आवागमन में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही थी।

ग्रामीणों की समस्या पर सिंधिया ने दिया तुरंत कार्रवाई का निर्देश
जैसे ही यह मामला केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को इस बाबत त्वरित कार्रवाई और उचित समाधान के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर उप अभियंता और ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि यह सड़क मनरेगा योजना के अंतर्गत स्वीकृत है और निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि अत्यधिक वर्षा के कारण पुलिया का कार्य प्रभावित हुआ है, साथ ही इन अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि एक सप्ताह के भीतर उक्त पुलिया का कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा।

सिंधिया के हस्तक्षेप से जनता को मिलेगी राहत, जल्द बहाल होगा मार्ग
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पुल टूटने से बच्चों का स्कूल जाना और मरीजों को अस्पताल तक पहुँचाना दूभर हो गया था। सिंधिया के हस्तक्षेप से अब ग्रामीणों को शीघ्र राहत मिलने की उम्मीद है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद करमदी, परांठ और आसपास के गाँवों का संपर्क पुनः बहाल होगा, जिससे जनजीवन सामान्य हो सकेगा।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया पिछले कई दिनों से अपने संसदीय क्षेत्र में आई अतिवृष्टि और बाढ़ पर नजर बनाए हुए हैं और हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दे रहे हैं। इसी मद्देनजर वह प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी कर चुके हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User