गरीबों की ज़मीन अवैध कब्ज़ों से मुक्त कर पट्टों में बाँटेंगे: पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह
मालथोंन (आरएनआई) पूर्व गृहमंत्री और खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा कि ग़रीबों के लिए, अगर प्राण भी देने पड़ें तो खुशी-खुशी दूँगा, पर अन्याय हरगिज़ नहीं होने दूँगा। लोगो की ज़मीन अवैध क़ब्ज़े से मुक्त करवाकर उसे पट्टे में बाँटी जाएगी। सरकारी ज़मीन पर लोगों ने दुकानें बना ली, गरीबों से किराया ले रहे। अब वे सभी दुकानें सरकारी होंगी और किराया सीधे नगर पालिका में जमा होगा किसी की जेब में नहीं।
उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है, ग़रीबों को उनका हक़ और भय-मुक्त जीवन। अन्याय, शोषण, गुंडागर्दी, गरीबों को डराना-धमकाना, न पहले हुआ है और ना अब होगा। जब मैं ग़रीबों के हक़ की लड़ाई लड़ता हूँ, तो कुछ लोग षड्यंत्र रचते हैं लेकिन मुझे इनकी ज़रा भी चिंता नहीं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



