सिंधिया की रिक्त राज्यसभा सीट पर जार्ज कोरियन पर लगाई उम्मीदवार की मोहर

Tuesday, August 20, 2024 - 18:29
Updated: 2 years ago
0
सिंधिया की रिक्त राज्यसभा सीट पर जार्ज कोरियन पर लगाई उम्मीदवार की मोहर

गुना (आरएनआई) गुना से कांग्रेस सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रहें ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें राज्यसभा सदस्य और केंद्रीय मंत्री बनाया गया। उनका कार्यकाल 2026 तक था। लेकिन वर्तमान में पिछली बार हार चुके अपनी गुना लोकसभा सीट से पुनः जनता से कुछ वादे करके और सुशासन का नारा लगाकर फिर संसद में सांसद चुनकर गुना की ही सीट से चुने जाकर केंद्रीय मंत्री हैं।

श्री सिंधिया के सांसद चुने जाने से रिक्त हुई राज्यसभा सीट से पूर्व सांसद के पी यादव की प्रबल दावेदारी सहित प्रदेश सरकार के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और हिंदू वादी नेता,पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया भी उम्मीदवारी का दावा रखते थे लेकिन दिल्ली ने इनको दरकिनार कर बीजेपी से राज्यसभा के उम्मीदवार जार्ज कोरियन पर लगाई मोहर।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User