सिंधिया का सख्त संदेश: 'कोई माफिया बख्शा नहीं जाएगा' - चाचौड़ा विधायक प्रतिनिधि के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी

Jun 25, 2024 - 20:41
Jun 25, 2024 - 20:42
 0  3.7k
सिंधिया का सख्त संदेश: 'कोई माफिया बख्शा नहीं जाएगा' - चाचौड़ा विधायक प्रतिनिधि के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी

गुना (आरएनआई) चाचौड़ा विधायक प्रतिनिधि के द्वारा कृषि अधिकारी अशोक उपाध्याय को अपने निवास पर बंधक बनाकर उन्हें धमकाने के साथ 50 लाख रुपए की डिमांड की बात गुना प्रवास पर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास पहुंची तो उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मामले में तल्ख टिप्पड़ी कर के राजनेतिक हल्को में खलबली मचा दी हैं।

उन्होंने भरी कांफ्रेंस में पत्रकारों सहित भाजपा जिला अध्यक्ष और विधायक के बीच कहा कि इस प्रकार की घटना को बर्दास्त नही किया जाएगा, चाहे वो आप(मीडिया) में हो,या अध्यक्ष जी, विधायक जी ,मेरे स्वयं के परिवार का हो, या सहयोगी, नजदीकी, नाम से जुड़ने वाला हो उसके इसे कृत्य को सहन नही किया जाएगा। कोई भी माफिया बख्शा नहीं जाएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0