भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम तायल जी के निधन पर केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने उनके निवास पहुंच व्यक्त की शोक संवेदना

Jun 25, 2024 - 20:43
Jun 25, 2024 - 20:45
 0  1.9k
भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम तायल जी के निधन पर केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने उनके निवास पहुंच व्यक्त की शोक संवेदना

गुना (आरएनआई) भारत सरकार में केंद्रीय दूर संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देर रात्रि सोमवार को भाजपा नेता सुनील अग्रवाल शुभम के चाचाजी जो भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, पूर्व पार्षद स्व.घनश्याम दास तायल के निधन पर तायल निवास पहुंच उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही केंद्रीय मंत्री  श्री सिंधिया ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करते हुए परिवार जनों को संबल प्रदान किया। इसी के साथ ही केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा के  पिताजी स्व .अमरीक सिंह सलूजा के निधन पर सलूजा निवास पहुंच शोक संवेदना व्यक्त की ओर परिजनों को हिम्मत दी। साथ ही इसके अलावा वह देर रात्रि को तीन अन्य जगह और बैठने गए जहां पर उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त कर परिजनों को संबल दिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0